फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar Jail administration submitted report related to CM Arvind Kejriwal's diet to LG

Arvind Kejriwal: तिहाड़ प्रशासन ने एलजी को सौंपी CM केजरीवाल की डाइट संबंधी रिपोर्ट, जानें उसमें क्या कहा गया

Sat, 20 Apr 2024 06:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेलंगाना के निजी क्लीनिक से अपना इलाज करवा रहे थे। मांगने पर उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Tihar Jail administration submitted report related to CM Arvind Kejriwal's diet to LG
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

तिहाड़ जेल प्रशासन ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है। दो दिन पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीजी से 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट मांगी थी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेलंगाना के निजी क्लीनिक से अपना इलाज करवा रहे थे। मांगने पर उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एग्जाम के दौरान लोक दवा खाने की सलाह दी गई थी। इसमें इंसुलिन की कोई बात ही नहीं कही गई। ऐसे में इंसुलिन न देने की बात ही नहीं आती।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने रिपोर्ट की मांग करते हुए दिल्ली के मंत्रियों और आप नेताओं के बयानों पर आधारित रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। रिपोर्ट में कहा था कि जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। इस आरोप के बाद उपराज्यपाल ने जेल के डीजी से तथ्यात्मक और व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। साथ ही, उन्होंने कहा है था कि जेल एक हस्तांतरित विषय के रूप में सीधे और पूरी तरह से दिल्ली सरकार के अधीन आता है। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी को दी गई तिहाड़ की रिपोर्ट पर आप का बयान
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एलजी को दी गई तिहाड़ की रिपोर्ट पर कहा है कि इस रिपोर्ट से भाजपा की साजिश दिख गई है। कोई भी डॉक्टर बता देगा 300 शुगर लेवल खतरनाक होता है।भाजपा के कहने पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश चल रही है। सीएम केजरीवाल को इंसुलिन देने में जेल प्रशासन को क्यों दिक्कत है। 12 साल से सीएम इंसुलिन ले रहे हैं। जेल जाने से पहले 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed