{"_id":"5e78e36a8ebc3e78ab70a675","slug":"tihar-jail-administration-decided-to-release-three-thousand-prisoners-prevention-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने लिया फैसला, छोड़े जाएंगे तीन हजार कैदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने लिया फैसला, छोड़े जाएंगे तीन हजार कैदी
Mon, 23 Mar 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तिहाड़ जेल से तीन हजार कैदी छोड़े जाएंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन पंद्रह सौ सजायाफ्ता और पंद्रह सौ विचाराधीन कैदियों को तीन-चार दिन में जेल से रिहा करेगा। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि छोड़े जाने वाले कैदियों में वह कैदी शामिल नहीं हैं, जिनपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Tihar Jail will release around 3000 inmates in the next 3-4 days. Of these, 1500 convicts will be released on parole and other 1500 undertrial prisoners to be released on interim bail: Tihar Jail administration #Delhi pic.twitter.com/S8PvngAIpo
— ANI (@ANI) March 23, 2020
विज्ञापन
सजायाफ्ता पंद्रह सौ कैदियों को पेरोल या फिर फरलो पर जेल से बाहर जानेे की अनुमति दी जाएगी। वहीं पंद्रह सौ ऐसे कैदी हैं जिनका मामला अदालत में लंबित है और वह हल्के अपराध में संलिप्त हैं। ऐसे कैदियों को अंतरिम जमानत दी जाएगी।
विज्ञापन
महानिदेशक ने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर जेल में भीड़ को कम करने के लिए लिया गया है। अभी तक तिहाड़ में कोई भी संक्रमित कैदी सामने नहीं आया है। तिहाड़ जेल में आने वाले नये कैदियों की जांच के बाद उन्हें तीन दिनों तक अन्य कैदियों से अलग रखा जाता है। खासकर विदेशी कैदियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जेल में इसके लिए अलग से आइसोलेशन सेल बनाया गया है और वहां डॉक्टर तैनात हैं।