फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tight security arrangements in Delhi during Pran Pratistha program in Ayodhya

पहरे में रही दिल्ली: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से हुई रखवाली

Mon, 22 Jan 2024 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Jan 2024 09:47 PM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान राजधानी दिल्ली सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दिन भर सोशल मीडिया पर रखी गई पैनी नजर रखी गई। राजधानी के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के बाहर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरी दिल्ली में शोभा यात्राएं निकाली गईं।

विज्ञापन
tight security arrangements in Delhi during Pran Pratistha program in Ayodhya
दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान दिल्ली के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा रहा। लोकल पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 30 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रहीं।

विज्ञापन


पूरी राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभा यात्राएं निकाली गई गईं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी राजधानी पर नजर रखी गई। पुलिस सूत्रों ने कहना था कि खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिला था कि सोशल मीडिया के जरिये शरारती तत्व दिल्ली में गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में दिनभर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई।
विज्ञापन


राजधानी में रविवार रात से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली के बाहर से आने वाले वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा के टाइट इंतजाम रहे। पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में जाकर छानबीन की। गणतंत्र दिवस और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस लगातार आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए से मीटिंग कर रही है। पुलिस ने थाने की अमन कमेटी के अलावा एरिया के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वह हर हाल में शांति और भाईचारा बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बिरला मंदिर, कालकाजी मंदिर, झंडेवालान, हनुमान मंदिर समेत राजधानी के ज्यादातर मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस ने वहां कई स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए। पहले घेरे में दिल्ली पुलिस के जवान, दूसरे में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया। बड़े मंदिरों में मेटल डिटेक्टर के जरिए ही प्रवेश दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जहांगीरपुरी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, त्रिलोकपुरी इलाके में पहले छोटी-छोटी बातों से माहौल खराब हो चुका था, ऐसे में इन एरिया में पुलिस ने खास निगरानी की। पिछले कई दिनों से लगातार पुलिस गश्त करने के अलावा यहां ड्रोन से नजर रख रही है। इन इलाके के घरों की छतों की तलाशी भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed