फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tibetan citizen arrested, drowning in Bajirabad

ड्रोन उड़ाता तिब्बती नागरिक गिरफ्तार, ड्रोन में लगा था कैमरा 

Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Tibetan citizen arrested, drowning in Bajirabad
फाइल
नई दिल्ली के तिमारपुर इलाके में प्रतिबंधित ड्रोन उड़ाते हुए एक तिब्बती नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रोन में कैमरा लगा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस ने आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आने पर पुलिस ने उसे थाने से ही जमानत दे दी। आरोपी पेशे से फोटोग्राफर है।
विज्ञापन


पुलिस तकनीकी एक्सपर्ट से ड्रोन कैमरे की जांच करा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सरकारी आदेश का अवहेलना करने का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान तेनजिंग डोरजी (44)के रूप में हुई है। वह मंजनू का टीला के तिब्बती कॉलोनी में रहता है और प्रोफेशनल फोटोग्राफर है।
विज्ञापन


इसी इलाके में उसकी फोटो स्टूडियो है। शुक्रवार को वह वजीराबाद के निर्माणाधीन फ्लाईोवर पर ड्रोन में कैमरा लगाकर उसे उड़ा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही पीसीआर वैन ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों ने आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी और बाद में युवक को हिरासत में लेकर तिमारपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने ड्रोन कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह काफी अरसे से तिब्बती कॉलोनी में रहता है।

करीब दो महीने पहले फुटपाथ के पास एक बैग में उसे ड्रोन मिला था। जिसे वह अपने घर पर ले आया। वह अपने मनोरंजन के लिए ड्रोन को उड़ा रहा था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है।


पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चूंकि मामला जमानती है इसलिए आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed