फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thursday morning coldest of the season in Delhi minimum temperature recorded at 6.4 degree Celsius

Delhi Weather Forecast: शिमला से भी ठंडी रही दिल्ली की सुबह, 17 दिसंबर से कोहरा भी दे सकता है दस्तक

Thu, 15 Dec 2022 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Dec 2022 09:01 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिन से चली ठंडी हवा और पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले में अधिकतम तापमान अब भी अधिक ही चल रहा है। 

विज्ञापन
Thursday morning coldest of the season in Delhi minimum temperature recorded at 6.4 degree Celsius
दिल्ली की सर्दी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार की सुबह सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि जम्मू और शिमला से भी कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और जम्मू में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर मौसम केंद्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री तक कम रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब अगले हफ्ते तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार से क्रिसमस तक न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, 17 दिसंबर से कोहरा भी दस्तक दे सकता है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान 24 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। बीते सप्ताह तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिन से चली ठंडी हवा और पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले में अधिकतम तापमान अब भी अधिक ही चल रहा है। शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। 

विज्ञापन

विभाग ने 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि 19 से 21 दिसंबर तक तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में किस मौसम केंद्र पर कितना अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आयानगर     23.4             5.4
लोदी रोड     24.0             6.4
जाफरपुर     22.2             6.9
मुंगेशपुर      21.2             6.0
रिज            23.5             7.0
नजफगढ़     23.8            8.9
पीतमपुरा     24.8           12.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed