फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thugs made a woman unconscious and took away her gold ring and mobile phone In Palwal

मदद करना पड़ा भारी: राह चलते युवकों ने महिला से पानी मांगा, फिर कार के पीछे बुलाया...आपबीती सुनकर परिजन भी दंग

Mon, 10 Jun 2024 05:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल ही है।

विज्ञापन
Thugs made a woman unconscious and took away her gold ring and mobile phone In Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

महिला से पानी मांगा और अचेत कर ठग सोने की अंगूठी व मोबाइल फोन ले गए। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ठगों की पहचान नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार श्याम नगर पलवल निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने भाई के घर जा रही थी। रास्ते में कमेटी चौक से बाजार की तरफ मुड़ी तो दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने उससे पीने के लिए पानी मांगा। गर्मी अधिक होने के कारण उसने दुकान से बोतल खरीदकर उन्हें पीने के लिए दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने उसे कार के पीछे बुलाया। कार के पीछे जाते ही वह बेहोश हो गई। 10 मिनट बाद उसे होश आया तो उसका मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी गायब थी। उसने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला ने आपबीती बताई। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाजार में आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed