{"_id":"5bfb2dadbdec224171674b69","slug":"thugs-gave-soap-bar-instead-of-dollars-in-east-delhi-s-ms-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः एमएस पार्क में डॉलर के बदले साबुन की टिकिया थमा गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः एमएस पार्क में डॉलर के बदले साबुन की टिकिया थमा गए ठग
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
thugs
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शातिर ठग डॉलर की गड्डी देने का झांसा देकर एक शख्स से दो लाख रुपये ठगकर ले गए। आरोपियों ने डॉलर की गड्डी के बदले साबुन की टिकिया थमाकर फरार हो गए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पीड़ित महेंद्र सिंह (32) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह परिवार के साथ पटपड़गंज गांव में रहते हैं। इनका यमुना खादर में खेती का काम है। करावल नगर निवासी इनके रिश्ते के भाई दीपक को कुछ दिनों पूर्व प्रीत विहार में एक युवक मिला था। उसने दीपक को एक 20 डॉलर का नोट देकर कहा था कि उसकी मौसी के पास ऐसे 1352 डॉलर हैं। वह सारे नोट उनको दो लाख रुपये में दे देगा।
विज्ञापन
आरोपी ने दीपक को 20 डॉलर का नोट भी दे दिया। महेंद्र व दीपक ने नोट चलाया तो वह असली थी। इधर, दीपक ने रुपये न होने की बात कर महेंद्र से दो लाख का इंतजाम कर डॉलर लेने के लिए कहा। संपर्क करने पर शनिवार सुबह 10 बजे आरोपी युवक ने पीड़ित से एमएस पार्क के नत्थूपुरा चौक पर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
महेंद्र कार से वहां पहुंचा। आरोपी के साथ एक महिला भी थी। बातचीत के बाद आरोपियों ने एक कपड़े में लिपटी डॉलर की गड्डी महेंद्र को दी। इसके बाद आरोपी किसी के आने की बात कर महेंद्र से दो लाख रुपये लेकर भाग गए। डॉलर लेकर महेंद्र भी अपनी कार में आ गया। उसने कपड़ा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कपड़े में डॉलर के बदले साबुन की टिकिया थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।