फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thugs cheated Rs two crore by opening account in HSBC Bank in Gurugram

Gurugram News: एचएसबीसी बैंक से की दो करोड़ की ठगी, खाता खुलवाकर बनवाया क्रेडिट कार्ड और लिया लोन; केस दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 11:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

गुरुग्राम में ठगों ने बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर क्रेडिट कार्ड और लोन लेकर बैंक से दो करोड़ रुपये की ठग लिए। एचएसबीसी बैंक के प्रतिनिधि ने मामले शिकायत थाने में दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
thugs cheated Rs two crore by opening account in HSBC Bank in Gurugram
करोड़ों की ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में कुछ लोगों ने एचएसबीसी बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवा लिए। उस पर 20 क्रेडिट कार्ड व दो खातों पर लोन लेकर बैंक को दो करोड़ आठ लाख रुपये का ठग लिए। बैंक के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एचएसबीसी बैंक के प्रतिनिधि सौरभ अब्रोल ने सुशांत लोक थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि सैमसंग इंडिया कंपनी के एचआर के रूप में अपनी पहचान बताने वाले सचिन ने कुछ लोगों के बैंक खाते एचएसबीसी में खुलवाने के लिए कहा। बैंक के दो कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 38 बैंक खाते खोल दिए। 20 क्रेडिट कार्ड इन खातों पर जारी किए गए। तीन खातों पर मोटा लोन भी लिया गया। जब बैंक खातों की स्क्रूटनी और आंतरिक जांच की गई तो पता चला कि फर्जी तरीके से खाते खोले गए। साजिश के तहत आरोपियों ने उनके बैंक के साथ दो करोड़ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed