फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thug Mother and daughter sells single house to five people in Delhi

मां-बेटी ने एक ही घर पांच लोगों को बेचकर ठगे 2.50 करोड़

Tue, 19 Feb 2019 04:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
Thug Mother and daughter sells single house to five people in Delhi
delhi police

मां और बेटी ने फर्जी कागजात बनवा अपने घर को पांच लोगों को बेचकर 2.50 करोड़ ठग लिए। वारदात के बाद दोनों विदेश फरार हो गईं। पुलिस ने दोनों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पांच सितारा होटल सूर्या से गिरफ्तार किया है। अनुराधा कपूर (43) और मॉली कपूर (65) को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


अनुराधा ने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए लंदन यूनिवर्सिटी भेज दिया। वहां से एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटी और स्टॉक कंसलटेंट की नौकरी भी की। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि 2014-15 में ग्रेटर कैलाश के अपने मकान को अनुराधा और मॉली ने फर्जी कागजात बनवा कर पांच अलग-अलग लोगों को बेच दिया और फरार हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Thug Mother and daughter sells single house to five people in Delhi
mother and daughter

इस संबंध में दो मामले ग्रेटर कैलाश और एक मामला डिफेंस कॉलोनी थाने में दर्ज है। शनिवार को सूचना मिली कि दोनों न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सूर्या होटल में ठहरी हैं। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं दोनों
अनुराधा को 2015 में गोवा में एक बुकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कई माह जेल में बंद रहने के बाद उसे कोर्ट ने जमानत दे दी। मां-बेटी दोनों विलासिता का जीवन जीने की आदी हैं और ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका की यात्रा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed