{"_id":"5bf1d552bdec22694f462000","slug":"throwing-hot-milk-on-wife-without-giving-money-for-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के पैसे नहीं देने पर हैवान बना पति, पत्नी पर फेंका खौलता दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के पैसे नहीं देने पर हैवान बना पति, पत्नी पर फेंका खौलता दूध
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन इलाके में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने पत्नी पर खौलता दूध फेंक दिया। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, संगीता (30) पति सोनू और दो बच्चों को साथ रघुवीर नगर इलाके में रहती है। पति कोई काम नहीं करता है और नशे का आदी है। महिला घरों में साफ-सफाई कर परिवार का पालन पोषण करती है। शनिवार शाम पुलिस को रघुवीर नगर इलाके में झगड़े की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस को मौके पर संगीता झुलसी अवस्था में मिली। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति सोनू अकसर शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता है। शनिवार शाम वह शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मना करने पर उसने गुस्से में गैस चूल्हे पर उबल रहे दूध के बर्तन को उठाकर उसके ऊपर फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन