{"_id":"5e732d358ebc3e77b5392c11","slug":"three-youths-given-lift-then-looted-on-arms-in-ballabhgarh-crime-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़: वैन में लिफ्ट देकर हथियार के बल पर तीन युवकों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़: वैन में लिफ्ट देकर हथियार के बल पर तीन युवकों से लूट
Thu, 19 Mar 2020 03:48 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड से पलवल के लिए लिफ्ट देकर इको वैन में सवार बदमाशों ने तीन युवकों को हथियार के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने युवकों से नकदी, मोबाइल, सोने की चेन, घड़ी और जूते भी उतरवा लिए। पीड़ितों ने मामले की सूचना सीकरी पुलिस दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मूलरूप से पलवल के रहने वाले मदनलाल, राजेश और मनोहर लाल फरीदाबाद में अलग-अलग जगह काम करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद तीनों बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वैन आकर उनके पास रुकी। उसमें चार-पांच युवक पहले से सवार थे। वैन सवार लोगों ने तीनों से पलवल चलने के नाम पर बैठा लिया। आरोप है कि बल्लभगढ़ से निकलते ही कार में पहले से यात्री के रुप में बैठे बदमाशों ने सीकरी के पास शाहपुर रोड पर वैन अचानक सुनसान रास्ते पर चलाने लगे। बदमाशों ने पिस्टल व चाकू लगाकर उनसे कीमती सामान व नकदी लूट ली और फरार हो गए। मदनलाल से 15 हजार, मोबाइल व कागजात, राजेश से 1200 रुपये, मोबाइल, घड़ी, चांदी की चेन, जूते और मनोहर लाल से पांच हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी लूट ली।
विज्ञापन