फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three youths abducted and misdeed a girl in Palwal case registered

किशोरी की आपबीती: तीन युवक आए और ले गए सुनसान जगह, फिर उनमें से एक ने की दरिंदगी और... दो वहीं करते रहे ये काम

Mon, 24 Apr 2023 07:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

किशोरी आरोपियों की धमकी से सहमी सी घर पहुंची। मां के पूछने पर पूरी बात बताई। जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
Three youths abducted and misdeed a girl in Palwal case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और पूरी रात साथ रखा। एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों साथी बाहर बैठकर रखवाली करते रहे। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों सुबह किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं दूसरा हथीन का है, जहां विवाहिता का पति ही आपत्तिजनक वीडियो डालकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अप्रैल को देर शाम उसकी बेटी घर से अचानक कहीं चली गई। 23 अप्रैल को वापस घर पहुंची। उसने पूछने पर बताया कि भवनकुंड चौक स्थित छोटी सब्जी मंडी से उसे तीन युवक बहला-फुसला कर अपनी बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में बास मोहल्ला निवासी श्याम ने रात्रि में करीब 12 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दो साथी बाहर बैठकर रखवाली करते रहे। सुबह तीनों युवक बाइक पर बिठाकर उसे छोटी सब्जी मंडी में छोड़कर भाग गए और जाते-जाते कहकर गए हैं कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। किशोरी आरोपियों की धमकी से सहमी सी घर पहुंची। मां के पूछने पर पूरी बात बताई। जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो डालकर पत्नी को कर रहा परेशान, मामला दर्ज
हथीन में विवाहिता को उसका पति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर ब्लैकमेल करता है। पीड़िता की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने पति एवं उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सारिका ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि उसकी शादी तीन साल पहले पलवल थाना के गांव के युवक के साथ हुई थी। पीड़िता को उसके पति ने एक साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed