फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three young men shot dead in 10 minutes in gurugram

गुरुग्राम: 10 मिनट में दो जगह तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 21 Aug 2020 06:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Three young men shot dead in 10 minutes in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गैंगवार में दो अलग-अलग जगहों पर करीब 10 मिनट के अंतराल पर तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले बसई गांव स्थित वाल्मीकि चौपाल पर एक युवक को गोलियों से भून डाला। इसके बाद सेक्टर-9 स्थित विंग्स सोसाइटी के पास दो और युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद से हमलावर फरार हैं। दोनों घटनाएं एक ही गैंग ने अंजाम दी है या नहीं। फिलहाल इसका पुख्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है, हालांकि तीनों मृतक एक-दूसरे के परिचित थे। 

विज्ञापन


पुलिस वारदात के पीछे भूड़का गांव निवासी बदमाश पवन नेहरा का हाथ होने का दावा कर रही है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे हत्या, जमीन विवाद व एक युवती को भगाने के चलते आपसी रंजिश की बात सामने आई है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि शाम करीब 6 बजे बसई चौक स्थित वाल्मीकि चौपाल के पास पहली वारदात को अंजाम दिया गया। कार व बाइक सवार आठ-नौ हमलावरों ने पैदल जा रहे समीर (18) पर करीब से 5-6 गोलियां दागीं और फरार हो गए। इसके करीब 10 मिनट बाद ही सेक्टर-9 स्थित विंग्स सोसाइटी के पास दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। खुद को बचाने के लिए एक युवक सोसाइटी के अंदर भागा जबकि दूसरा खाली मैदान की ओर दौड़ा। हमलवारों ने दोनों पर कई गोलियां चलाईं और फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के अंदर भागे युवक की पहचान बसई गांव निवासी सन्नी व दूसरे की भवानी एनक्लेव निवासी अनमोल पांचाल के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच कर रही है। पुलिस सोसाइटी के गार्ड, सीसीटीवी फुटेज व गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सन्नी पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों मृतकों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed