फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three years physical relation but he refused marriage

होटल में भरी मांग, शारीरिक संबंध के बाद शादी से इंकार

Fri, 06 Nov 2015 04:13 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 04:13 AM IST
विज्ञापन
 three years physical relation but he refused marriage

सिहानी गेट कोतवाली निवासी एक युवती ने शाहदरा, दिल्ली के एक मोबाइल शॉप संचालक पर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उसका दावा कि आरोपी ने होटल में उसकी मांग भी भरी थी। अब वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। युवती ने तहरीर दी है। बकौल युवती, वह एक मॉल में नौकरी करती है।

तीन साल पहले उसके पास एक अंजान नंबर से मिस्ड कॉल आई। कॉल बैक करने पर युवक ने बातों-बातों में ही उससे दोस्ती कर ली। कुछ दिनों तक मोबाइल पर उनकी बातें हुईं। युवक ने उससे दावा किया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा।

विज्ञापन

होटल में शारीरिक संबंध बनाए

 three years physical relation but he refused marriage

युवक ने मिलने के लिए उसे दिल्ली के होटल में बुलाया, जहां उसने उसकी मांग में सिंदूर भर कर उसे पत्नी बना लिया। होटल में शारीरिक संबंध बनाए, जल्द ही रीति रिवाज से शादी करने का आश्वासन दिया।

तीन साल से वह उसका इसी तरह शारीरिक शोषण कर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर बहाने बना देता है। युवती ने बताया कि करीब पंद्रह दिन से शॉप संचालक गायब है।

उसके घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह दूसरी शादी करने वाला है। जान बूझकर वह गायब है,  एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed