फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three year old girl missing from india gate.

देश के सबसे सुरक्षित जगह से बच्ची गायब, कोई सुराग नहीं

Wed, 01 Oct 2014 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Oct 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl missing from india gate.

रविवार को इंडिया गेट से लापता हुई तीन साल की बच्ची के बारे में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार बच्ची की तलाश में देर होने के कारण केस मामले को क्राइम ब्रांच या स्पेशल सेल को सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम ऑफ इंडिया के मुताबिक इंडिया गेट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची को फ्रॉक में खेलते हुए देखा जा सकता है। अचानक ही वह गायब पाई जाती है जो अभी भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


गायब हुई इस बच्ची  का नाम जानवी आहूजा है। अखबार के मुताबिक जानवी की पहली फुटेज 9.21.34 की है जब वह एक खिलौने के साथ खेल रही है।

दूसरी बार 9.21.47 में उसे फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है। कैमरा जब दोबारा उसकी ओर मुड़ता है तो भी उसे खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इसके बाद बच्ची अचानक ही लापता हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के लापता होने से फिलहाल उसके परिजन बेहद दुःखी हैं। बच्ची की मां ने तो खाना-पीना भी छोड़ रखा है। उस रात बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता ने पुलिस को दी।

अपहरण्‍ा का है डर

Three year old girl missing from india gate.

हालांकि अभी तक फिरौती या धमकी जैसा कोई भी फोन बच्ची के परिजनों को नहीं आया है। पुलिस को शक है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाया गया होगा।‌

जानवी का परिवार पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में रहता है‌। बच्ची यहीं के एक ‌प्ले स्कूल में पढ़ती है। रविवार को रात जानवी अपने परिवार के साथ इंडिया गेट आई थी।

‌जानवी के ‌पिता ने बताया कि हम लोग नौ बजे इंडिया गेट पहुंचे। हम देख रहे थे कि वह कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन थोड़ी देर के बाद वह दिखाई नहीं दी। जब कुछ देर तक जानवी नहीं दिखी तो घरवालों ने उसे पास के लॉन मे ढूंढना शुरू किया लेकिन वह मिली नहीं।

करीब 11.30 बजे पुलिस को ‌इस बात की खबर दी गई। जानवी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है क्योंकि, जिस ‌‌परिवार के साथ वह खेल ही थी वह भी अचानक गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed