फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-year-old child dies due to drowning in Delhi

पानी में डूबने से बुझा घर का 'चिराग': पहली मंजिल पर खेलते-खेलते सीढ़ियों से आया नीचे, परिजनों में मातम

Sun, 23 Jul 2023 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

बच्चा पहली मंजिल पर खेलते-खेलते सीढि़यों से नीचे आ गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Three-year-old child dies due to drowning in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में प्रेम नगर के किराड़ी में पानी की निकासी नहीं होने से घर के भूतल में भरे पानी में तीन साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा पहली मंजिल पर खेलते-खेलते सीढि़यों से नीचे आ गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे जनता कॉलोनी में घर के भीतर आमिर के पानी में डूबने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए हैं। यहां पता चला कि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पिता शरीफ ने बताया कि कॉलोनी में घरों के पास खाली प्लॉट में सालभर पानी भरा रहता है। बारिश होने के बाद जलभराव ज्यादा होने से घरों के भूतल तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोग पहली मंजिल पर रह रहे हैं। वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। घटना के समय वह काम पर गया था। घर पर पत्नी व पांच बेटियां थीं। आमिर पहली मंजिल पर खेलते हुए सीढि़यों से भूतल पर पहुंच गया और पानी में डूब गया। बारिश के बाद भूतल में छह से सात फीट पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से गमगीन परिवार

शरीफ ने बताया कि पत्नी बार-बार आमिर को वापस लाने की गुहार लगा रही है। वह यह नहीं समझ पा रही है कि किसकी गलती से इकलौता बेटा उससे छिन गया। आमिर के पैदा होने के बाद से परिवार में काफी खुशियां आ गई थीं। सभी बहनें उसे काफी प्यार करती थीं और आंखों से ओझल नहीं होने देती थीं, लेकिन पलक झपकते ही वह भूतल पर पहुंच गया और परिवार से जुदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed