{"_id":"5e49e2e18ebc3ee5f45c63ca","slug":"three-year-old-boy-falls-in-canal-in-front-of-mother-and-dies-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः मां के सामने नहर में गिरी तीन साल की मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः मां के सामने नहर में गिरी तीन साल की मासूम, मौत
Mon, 17 Feb 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार दोपहर मां के सामने ही तीन साल की मासूम सोनाली कोंडली नहर में गिर गई। गोद में तीन माह के दूसरे बच्चे को लिए मां मदद के लिए शोर मचाती रही, लेकिन राहगीरों के पहुंचने तक सोनाली 10-12 फुट गहरे पानी में डूब चुकी थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस, दमकल विभाग व बोट क्लब को दी गई। तीन घंटे अभियान के बाद शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव दल्लूपुरा के पीपल चौक पर सोनाली पिता गणेश, मां रिंकी और तीन माह के भाई शुभम के साथ रहती थी। गणेश शीशे का काम करता है। रविवार को वह काम पर चला गया। शनिवार रात से शुभम की तबीयत खराब थी। रिंकी बच्चों को लेकर एलबीएस अस्पताल दवा दिलाने जाने लगी। वह नहर के रास्ते होते हुए अस्पताल जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में शुभम ने शौच कर दी। रिंकी सफाई के लिए नहर के ढलान वाले किनारे पर चली गई। इसी दौरान सोनाली वहां पहुंच गई। ढलान होने की वजह से वह संतुलन नहीं रख पाई और नहर में जा गिरी। रिंकी के सामने ही मासूम गहरे पानी में डूब गई।
गोद में शुभम को संभाले रिंकी ने ऊपर सड़क पर चढ़कर खूब शोर मचाया, लेकिन तब तक सोनाली पानी में समा चुकी थी। बचाव दल ने दोपहर तीन बजे के बाद सोनाली के शव को पानी से बाहर निकाला।