फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-year-old boy abducted by neighbour rescued with the help of Railway Police

'प्रेमी' को गुस्सा आया: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो महिला के तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण, फिर पुलिस आई एक्शन में

Sat, 04 Oct 2025 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy abducted by neighbour rescued with the help of Railway Police
demo

दिल्ली के कृष्णानगर से एक पड़ोसी द्वारा अपहृत तीन वर्षीय बच्चे को गुजरात के एक रेलवे स्टेशन से बचा लिया गया है। गुजरात रेलवे पुलिस के तालमेल से चलाए गए अंतरराज्यीय अभियान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पीड़ित बच्चे की मां के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जब मां ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत प्रिय गौतम ने बताया कि 15 सितंबर को एक मामला दर्ज कराया गया था। गांधी नगर निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि पड़ोसी सुधीर कुमार ठाकुर इलाज के बहाने उसके बेटे को धोखे से अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ठाकुर से करीब दो महीने पहले उसकी दोस्ती हुई थी और एक महीने पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उसने अपने बच्चे और छोटी बहनों की जिम्मेदारी का हवाला देते हुए ठाकुर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर नाराज आरोपी ने 14 सितंबर को बच्चे का अपहरण कर लिया। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए तुरंत एक टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए इलाके के 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों का विश्लेषण किया गया। उसकी कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि वह ट्रेन से बिहार जा रहा है। इसके बाद टीम बिहार के आरा भेजी गई लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता रहा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को तब सफलता मिली जब शिकायतकर्ता सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिये आरोपी से संपर्क करने में कामयाब रही। बातचीत के दौरान दिखा कि आरोपी सूरत रेलवे स्टेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत जीआरपी की मदद से पकड़ा आरोपी
पुलिस उपायुक्त गौतम ने बताया कि  इसके बाद एक टीम सूरत भेजी गई और जीआरपी के साथ समन्वय किया गया। टीम ने सूरत रेलवे स्टेशन से ठाकुर को पकड़ लिया और अपहृत लड़के को बचा लिया। बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे परिवार को सौंप दिया गया। आरोपी को सूरत की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से दिल्ली पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड ली। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ठाकुर मूल रूप से बिहार के भोजपुर (आरा) जिले का रहने वाला है और उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed