फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds surge at railway stations and bus stands in delhi

Holi: होली से पहले रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर बढ़ी भीड़, नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम

Sat, 28 Feb 2026 06:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Feb 2026 06:51 PM IST
सार

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर कंट्रोल रूम है जहां से अत्याधुनिक तकनीक से मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Crowds surge at railway stations and bus stands in delhi
होली पर अपने-अपने घर की ओर रवाना होते लोग - फोटो : अमर उजाल/X@RailMinIndia

विस्तार

होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ाना शुरू हो गई है। दूर-दराज से आकर दिल्ली में काम करने वाले लोग शनिवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।इसको लेकर रेलवे ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम हैं। काउंटर बढ़ाकर लाइनें अलग-अलग कर दी गई हैं। यात्री आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर पा रहे हैं। विशेष होल्डिंग एरिया और फर्स्ट एड बूथ बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर रेलवे ने होली पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक विभिन्न तिथियों में संचालित होंगी। 

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल और गोरखपुर-नई दिल्ली रूट पर 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 05089/05090 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा के बीच सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 फरवरी से 15 मार्च तक संचालित होगी। छपरा से यह प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इस सेवा के तहत कुल 4-4 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में यह ट्रेन मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05071/05072 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा के बीच साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी। यह 2 से 17 मार्च तक संचालित होगी। छपरा से प्रत्येक सोमवार व आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में भी एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन-नई दिल्ली-गोरखपुर जंक्शन के बीच ट्राई-वीकली चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 से 15 मार्च तक संचालित होगी। यह गोरखपुर से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार, जबकि नई दिल्ली से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। यह बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed