फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three terrorists of KLF revealed in interrogation 15 days training given to terrorists in Pakistan

केएलएफ के तीन आतंकियों से पूछताछ में खुलासा, पाक के गांव में दी जाती है 15 दिन की ट्रेनिंग

Tue, 30 Jun 2020 12:37 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three terrorists of KLF revealed in interrogation 15 days training given to terrorists in Pakistan
केएलएफ आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट अब्दुल्ला आतंकी संगठन आईएस, खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) और दक्षिण भारत के आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकियों का हैंडलर है। केएलएफ के हाल ही में गिरफ्तार तीन आतंकियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है। 

विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकी गुरतेज, लवप्रीत व मोहिंदर पाल सिंह हैंडलर अब्दुल्ला के संपर्क में थे। गुरतेज ही वाट्सएप से कॉल कर ज्यादा बात करता था। आतंकियों ने खुलासा किया कि अब्दुल्ला तरनतारन बॉर्डर के पास स्थित पाकिस्तान के एक गांव का रहने वाला है। वह इनसे कहता था कि केएलएफ समर्थकों को पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजो। वह अपने गांव के पास स्थित पहाड़ियों पर ही आतंकियों को 15 दिन की हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था। इसके बाद वह उन्हें खाली हाथ वापस भेज देता। इन्हें हथियार व पैसे बाद में किसी और चैनल से भिजवाए जाते थे।  
विज्ञापन


सभी आतंकियों ने लिया अब्दुल्ला का नाम 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आईएस के आतंकी व जम्मू कश्मीर के रहने वाले जहांजेब समी व उसकी पत्नी हिना को दिल्ली के जामिया नगर से मार्च महीने में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला था कि वे आईएसआई के संपर्क में थे और इनका हैंडलर भी पाकिस्तान में बैठा अब्दुल्ला ही था। आईएस के दक्षिण भारत के मॉड्यूल के छह आतंकी गिरफ्तार हुए थे। इनका हैंडलर भी अब्दुल्ला था। ऐसे में खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है यह अब्दुल्ला एक ही व्यक्ति हो। गिरफ्तार आतंकियों ने जिस तरह खुलासा किया था कि उससे लगता है कि आईएसआई ने अब्दुल्ला को भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया 
स्पेशल सेल ने तीनों आतंकियों गुरतेज, लवप्रीत व मोहिंदर पाल सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed