{"_id":"5cbff1f8bdec2213fa1fcf6c","slug":"three-students-caught-in-ludhiana-who-want-to-become-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरोइन बनने की चाहत में घर से भागी तीन सहेलियां, इस तरह से पुलिस ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरोइन बनने की चाहत में घर से भागी तीन सहेलियां, इस तरह से पुलिस ने खोज निकाला
Wed, 24 Apr 2019 01:29 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने स्कूल से भागी तीन छात्राओं को लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया। इन छात्राओं को सोमवार को दिल्ली लाया गया और मंगलवार को जेजे बोर्ड में पेश कर उनके सीआरपीसी-164 के तहत बयान दर्ज कराए। छात्राओं ने अपनी मर्जी से स्कूल से भागने की बात कही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्राएं एनएफसी के सराय जुलैना में स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। आपस में अच्छी दोस्त हैं। वह एक अप्रैल को स्कूल से भाग खड़ी हुईं और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लुधियाना पहुंच गई थीं। यहां पर छात्राओं ने पीजी में एक कमरा किराये पर ले लिया था। एनएफसी थाना पुलिस ने दो अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया और एनएफसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआई महेशचंद्र, सिपाही कुलदीप व महिला सिपाही अन्नू की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
टीम को फेसबुक के जरिये पता लगा कि वह एक लड़के के संपर्क में हैं। एक छात्रा ने लड़के से फेसबुक पर चैटिंग शुरू कर दी थी। मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगालने से पता लगा कि छात्राएं लुधियाना में हैं। इसके बाद टीम लुधियाना पहुंची और छात्राओं को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
छात्राओं का कहना था कि वह अपनी मर्जी से स्कूल से गई थीं।
उन्हें डांस व एक्टिंग का शौक है। इस कारण वह स्कूल से चली गई थीं। छात्राओं की योजना था कि वह 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई लुधियाना से करेंगी और उसके बाद हिरोइन बनने मुंबई चली जाएंगी। छात्राओं ने उनके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने की बात से इंकार किया है।