फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three snatching in thirty five minutes east delhi 

राजधानी में नहीं थम रही झपटमारी की वारदात, पूर्वी दिल्ली में 35 मिनट के भीतर तीन लोगों से झपटमारी

Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
three snatching in thirty five minutes east delhi 
snatching - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में झपटमारी की वारदात थमने का नाम नही ले रही हैं। शुक्रवार को महज 35 मिनट के भीतर बदमाशों ने पूर्वी दिल्ली में तीन अलग-अलग लोगों से उनके मोबाइल झपट लिए। गांधी नगर, गीता कालोनी और कल्याणपुरी में हुई वारदात के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन


पहली वारदात गांधी नगर में रात 8:00 बजे हुई। पीड़ित राजेश कुमार शर्मा परिवार के साथ राजगढ़ कालोनी में रहता है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात वह पत्नी के साथ ऑटो से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था। पुराने लोहे के पुल के पास ऑटो जाम में रुका हुआ था। इस बीच पैदल ही आया एक युवक राजेश के हाथ से मोबाइल झपटकर भीड़ में गायब हो गया। 
विज्ञापन


दूसरी वारदात रात 8:20 बजे गीता कॉलोनी इलाके में अमित मिगलानी के साथ हुई। अमित गीता कॉलोनी के कंचन अपार्टमेंट में रहता है। शुक्रवार रात को वह गीता कॉलोनी 17-ब्लॉक के पास फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश उनसे मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरे मामले में कल्याणपुरी इलाके में शुक्रवार रात करीब 8.35 बजे बाइक सवार बदमाशों ने अवनीश से उसका मोबाइल झपट लिया। चालक की नौकरी करने वाला अवनीश शुक्रवार रात को ड्यूटी समाप्त करने के पास पैदल अपने घर 30-ब्लॉक त्रिलोकपुरी में लौट रहा था। इस बीच सामुदायिक भवन के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे मोबाइल झपटा और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद तीनों ने पुलिस को खबर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed