फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi

जहरीली गैस की चपेट में आया एक अन्य मजदूर, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती 

Mon, 07 Aug 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Aug 2017 10:00 AM IST
सार

दिल्ली जलबोर्ड की सीवर लाइन को प्राइवेट कांट्रैक्टर करा रहा था साफ 
कांट्रेक्टर फरार,  शवों को कब्जे में लेकर एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया 
लाजपत नगर में सीवर सफाई में तीन की गई जान

विज्ञापन
Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi
sever

विस्तार

वसंतकुंज इलाके के घिटोरनी गांव में वाटर हार्वेस्टिंग टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मरे चार मजदूर वाली घटना को अभी चंद ही दिन हुए थे कि एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही ने तीन जिंदगियों को लील लिया। अब लाजपत नगर इलाके में दिल्ली जलबोर्ड के गहरे सीवर को साफ करने उतरे चार मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। खबर मिलने के बाद चारों को सीवर से निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

छानबीन शुरू कर दी

Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi
वहीं जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए एक मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की शिनाख्त खिचड़ीपुर निवासी अन्नू (28), जोगिंदर (32) और करीब 25 साल के एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लाजपत नगर थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि रविवार सुबह लाजपत नगर, जल विहार, गोल चक्कर, कबीर राम मंदिर के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्ट व सेफ्टी मेजर्स के साथ गहरे सीवर में उतरे दमकल कर्मी

Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi

जलबोर्ड की सीवर लाइन की सफाई का कार्य प्राइवेट कांट्रैक्टर से करवाया जा रहा था। यहां से करीब 50 मीटर दूर ही दिल्ली जलबोर्ड का दफ्तर भी है। करीब 15 से 20 फुट गहरे सीवर में नीचे उतरने के लिए लोहे की सीढ़ी (सरियों की सीढ़ी) बनी हुई है। प्राइवेट कांट्रैक्टर ने सफाई के लिए खिचड़ीपुर इलाके से मजदूरों को बुलाया था। दोपहर 11.30 बजे पहले एक मजदूर नीचे सीवर में सफाई के लिए उतरा। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो एक-एक कर तीन लोग नीचे उतरे। वे भी जब वापस नहीं लौटे तो वहां मौजूद लोगों ने हल्ला कर दिया।

विज्ञापन

Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi
sever
इधर, वहां खड़े कांट्रैक्टर के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस व दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी मास्ट व सेफ्टी मेजर्स के साथ गहरे सीवर में उतरे। उसके बाद किसी तरह चारों को बाहर निकाला गया। अलग-अलग पीसीआर की मदद से घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल राजेश (32) का एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

Three sanitation workers die after inhaling toxic gases while cleaning a gutter in Delhi

गैर इरादतन हत्या (304) का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, हादसे के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रोमिल बानिया, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed