जहरीली गैस की चपेट में आया एक अन्य मजदूर, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती
दिल्ली जलबोर्ड की सीवर लाइन को प्राइवेट कांट्रैक्टर करा रहा था साफ
कांट्रेक्टर फरार, शवों को कब्जे में लेकर एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया
लाजपत नगर में सीवर सफाई में तीन की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंतकुंज इलाके के घिटोरनी गांव में वाटर हार्वेस्टिंग टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मरे चार मजदूर वाली घटना को अभी चंद ही दिन हुए थे कि एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही ने तीन जिंदगियों को लील लिया। अब लाजपत नगर इलाके में दिल्ली जलबोर्ड के गहरे सीवर को साफ करने उतरे चार मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। खबर मिलने के बाद चारों को सीवर से निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
छानबीन शुरू कर दी
मास्ट व सेफ्टी मेजर्स के साथ गहरे सीवर में उतरे दमकल कर्मी
जलबोर्ड की सीवर लाइन की सफाई का कार्य प्राइवेट कांट्रैक्टर से करवाया जा रहा था। यहां से करीब 50 मीटर दूर ही दिल्ली जलबोर्ड का दफ्तर भी है। करीब 15 से 20 फुट गहरे सीवर में नीचे उतरने के लिए लोहे की सीढ़ी (सरियों की सीढ़ी) बनी हुई है। प्राइवेट कांट्रैक्टर ने सफाई के लिए खिचड़ीपुर इलाके से मजदूरों को बुलाया था। दोपहर 11.30 बजे पहले एक मजदूर नीचे सीवर में सफाई के लिए उतरा। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो एक-एक कर तीन लोग नीचे उतरे। वे भी जब वापस नहीं लौटे तो वहां मौजूद लोगों ने हल्ला कर दिया।
गैर इरादतन हत्या (304) का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, हादसे के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रोमिल बानिया, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त