{"_id":"6704e15c3e7436820e0fe913","slug":"three-relatives-hatched-a-conspiracy-and-kidnapped-child-in-kamala-market-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़के की चाहत में किया कांड: घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, रिश्तेदारों ने किया अगवा; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़के की चाहत में किया कांड: घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, रिश्तेदारों ने किया अगवा; ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 08 Oct 2024 01:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:08 PM IST
सार
पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी भाभी की दो बेटियां हैं और वह एक लड़का चाहती है, जिसके कारण उसने अपने बेटे को नाबालिग लड़के को ले जाने और नाबालिग को अपनी भाभी को सौंपने का निर्देश दिया। पुलिस ने अमरोहा छापा मारा और फिलहाल, आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कमला मार्केट इलाके में लड़के की चाहत में तीन रिश्तेदारों ने साजिश रचकर अपने किराएदार के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस थाना कमला मार्केट में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था, बाद में जब उसने अपने बेटे को देखा तो वह वहां से गायब था। उसने बताया कि उसने अपने बेटे को इलाके में तलाश किया, लेकिन उसका बेटा नहीं मिला। मामले में आगे की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें लापता लड़के की तस्वीर फुटेज में कैद हुई और एक व्यक्ति को लापता बच्चे के साथ गांधी मार्केट की ओर जाते हुए पाया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मार्ग का अनुसरण किया और विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और अंत में नाबालिग लड़के के साथ आए व्यक्ति की पहचान हुई।
विज्ञापन
टीम ने संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाया और उसे पकड़ लिया, बाद में वह नाबालिग निकला। पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि अपनी मां शमा के निर्देश पर उसने नाबालिग लड़के को अमरोहा, यूपी में अपनी मौसी (मामी) को दे दिया। टीम ने आगे शमा (शिकायतकर्ता की मकान मालकिन) से पूछताछ की, जिसके दौरान उसने खुलासा किया।