फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three policemen got suspended when their video of playing cards gone viral

ड्यूटी के टाइम पर कर रहे थे ऐसा काम कि वीडियो हो गया वायरल, होना पड़ा सस्पेंड

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
three policemen got suspended when their video of playing cards gone viral
police playing cards - फोटो : अमर उजाला

ड्यूटी के समय पर ऐसा काम करना पड़ा महंगा, सस्पेंड हो कर चुकानी पड़ी कीमत..

विज्ञापन


यूपी डायल-100 पर तैनात तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर ताश खेलते हुए वीडियो में कैद हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई। मामले में एक होमगार्ड को भी सस्पेंड किया गया है। होमगार्ड भी इसी डायल-100 पर तैनात था।

ऐसे खुली पोल

सिपाही गिरीश कुमार, कांस्टेबल शुभम चौधरी और कांस्टेबल कपिल कुमार डायल-100 संख्या 2105 पर तैनात थे। 17 अप्रैल को तीनों गुलावठी रोड स्थित लाल कोठी के पास ताश खेल रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया।

मंगलवार की सुबह पुलिसकर्मियों का यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुनिराज जी. ने दोषी पुलिसकर्मियों के सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही इसी डायल 100 पर तैनात होमगार्ड राजीव शर्मा को सस्पेंड किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी प्रवीन रंजन को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed