दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विमानों की आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पर सोमवार को तीन विमानों की आपात लैंडिंग हुई। इनमें से दो का टायर फट गया था और तीसरे के हाइड्रोलिक गियर में खराबी के चलते चिंगारियां निकल रही थीं।
सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिन तीन विमानों को उतारा गया उनमें से एक इंस्तांबुल जा रही थी और दो एयर इंडिया की वाराणसी-दिल्ली व बागडोगरा-दिल्ली फ्लाइट थीं।
सोमवार तड़के इंस्तांबुल जा रही फ्लाइट का टायर फट गया। इसके कारण टेक ऑफ होने के बाद इस विमान की रनवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
दूसरी घटना दोपहर 11:32 बजे की है
दूसरी घटना दोपहर 11:32 बजे की है। दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या एआई 879 ने जैसे ही उड़ान भरी विमान चालक को आभास हुआ कि इस विमान का टायर फट गया है।
इसकी सूचना चालक ने 11:50 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। इसके बाद इस विमान की आपात लैंडिंग करीब 12:20 बजे कराई गई। इस विमान में 140 यात्री सवार थे।
देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वाराणसी से दिल्ली आ रहे विमान संख्या एआई 405 में बाईं तरफ से चिंगारी निकलने लगी। इसकी सूचना विमान चालक ने एटीसी को दी।
हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया
इसके बाद रनवे संख्या 27 पर इस विमान की भी आपात लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इस विमान के हाइड्रोलिक गियर में तकनीकी खराबी आ गई थी।
विमान के उतर जाने के बाद इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के चलते हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
यात्री रनवे से भागते नजर आए। कुछ देर के लिए रनवे संख्या 27 व 29 पर विमानों की आवाजाही भी रुकी रही।