{"_id":"5f3ed8628ebc3e3d0f45a071","slug":"three-people-were-injured-when-the-roof-of-a-dilapidated-house-collapsed-in-multan-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्तान नगर में जर्जर मकान की छत गिरने से दंपति समेत तीन घायल, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्तान नगर में जर्जर मकान की छत गिरने से दंपति समेत तीन घायल, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
Fri, 21 Aug 2020 01:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
मुल्तान नगर में गिरी घर की छत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक तरफ गर्मी से राहत लेकर आई वहीं कुछ लोगों के लिए यह आफत साबित हो रही है। बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम विहार के मुल्तान नगर में एक पुराने और जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों में दंपति और उसकी 16 साल की बेटी शामिल है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मुल्तान नगर के हरि सिंह पार्क इलाके में एक मकान की छत गिर गई है और हादसे में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक पड़ोसियों ने मलबे में फंसे राधेश्याम (45) उसकी पत्नी कविता (40) और बेटी महक (16) को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कविता के सिर में गंभीर चोट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राधेश्याम को भी सिर और हाथ में चोट लगी है जबकि महक को हाथ पर मामूली चोट है। घटना के समय घर में उसका 11 साल का बेटा हिमांशु भी था, जो छत के गिरने से पहले हुई चरचराहट सुनकर परिजनों को छत गिरने की घटना को लेकर आगाह किया और घर से बाहर निकल गया। राधेश्याम कपड़ों की रेहड़ी लगाकर गुजारा करता है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि 150 गज में बना मकान तीस साल पुराना है। मकान की छत पटिया और गाटर से बना था जो काफी जर्जर हाल में था। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में होने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।