Ghaziabad: प्रतीक ग्रैंड सोसायटी की लिफ्ट में आधे घंटे फंसी रहीं तीन जानें, लोग बोले- यहां अक्सर होता है ऐसा
इस घटना के बाद से लोग काफी घबराए हुए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर को रखरखाव शुल्क देने के बाद भी लिफ्ट ठीक नहीं कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद के सिद्धार्थ नगर में प्रतीक ग्रैंड सोसायटी के सी एक टावर की लिफ्ट में एक बच्ची समेत तीन लोग फंस गए। जिसके बाद सोसायटी में हंगामा मच गया। इस घटना के बाद से लोग काफी घबराए हुए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर को रखरखाव शुल्क देने के बाद भी लिफ्ट ठीक नहीं कराई जा रही है। ऐसे में सोसायटी के लोग सुरक्षित नहीं रह सकते हैं।
सोसायटी में रहने वाले करन सिंह रावत ने बताया कि उनका 21 साल का बेटा कुणाल सिंह रावत पार्किंग से अपने फ्लैट में जा रहा था। उनके साथ सोसायटी की एक महिला और एक तीन साल की बच्ची भी थी। ऊपर जाते समय लिफ्ट अचानक बीच में अटक गई। महिला अपनी बच्ची को देखकर घबरा गई। इसके बाद कुणाल ने इंटरकॉम का सहारा लिया।
आरोप है कि सोसायटी में रखरखाव करने वाले कर्मचारी में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब तीस मिनट तक तीनों लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद कुणाल ने लिफ्ट में लात मारनी शुरू कर दी। शोर सुनने के बाद बाकी के लोग भागकर लिफ्ट के पास पहुंचे। इसके बाद लोगों ने सोसायटी के गार्ड को बुलाया। गार्ड ने लिफ्ट को खोलकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
होती रहती है सोसायटी में घटनाएं
यहां रहने वाले नंद नेगी ने बताया कि सोसायटी में लिफ्ट फंसने के मामले होते रहते हैं। यहां सी एक, सी दो, सी पांच और सी नौ की लिफ्ट अक्सर फंसती रहती है। शुक्रवार को जब महिला और बच्ची तो सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोगों ने मदद कर उनकी जान बचाई।