फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three people of same village died in an accident

मातम में बदल गई जन्माष्टमी मनाने की खुशियां

Fri, 04 Sep 2015 07:24 PM IST
राव राजेश/अमर उजाला, गुड़गांव
राव राजेश/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Sep 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
three people of same village died in an accident

मानेसर के बांसकुसला गांव के लोग जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन वहां अचानक मातम पसर गया। कुरुक्षेत्र में हुई एक वाहन दुर्घटना में गांव के दो युवकों और उसके दोस्त की मौत की खबर ने गांव को गमगीन कर दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत सुनकर पूरा गांव टूट गया।

विज्ञापन


यहां के निवासी जीतू के लड़का पैदा होने की खुशी में उसने मनाली जाने का कार्यक्रम बनाया। गाड़ी से मनाली जाते वक्त शुक्रवार सुबह कुरुक्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें जीतू उसके दोस्त मोनू और भिवाड़ी निवासी उसके एक अन्य दोस्त की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गांव के ही इंद्रजीत और कालू गंभीर रूप से घायल हैं। इस दुघर्टना से हंसते-खेलते गांव में मातम पसर गया।

वाहन दुर्घटना की खबर आते ही परिवार वालों पर पहाड़ टूट गया। गांव के कुछ लोग कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इसी बीच खबर आई कि घायलों में से तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को जब वह कुरूक्षेत्र के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी खबर शुक्रवार सुबह ही गांव में ग्रामीणों को मिली।

मानेसर आईएमटी के गांव बासकुसला से बृहस्पतिवार को जीतू, मोनू, इंद्रजीत, कालू व उनका भिवाड़ी निवासी दोस्त साथ में घूमने के लिए शाम को 3 बजे गाड़ी से रवाना हुए थे।

इससे पहले सभी दोस्तों ने जीतू को लड़का होने की खुशी भी मनाई थी। जीतू लड़का होने की खुशी में ही उनके साथ घूमने के लिए गया था।

गांव के निवर्तमान सरपंच प्रह्लाद ने बताया कि इस घटना के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गांव में नहीं मनाई जाएगी। गांव अलियर और ढांणा में भी आयोजन नहीं होगा।


यहां पर शनिवार को होने वाली रागनी प्रतियोगिता व भंडारे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कुछ और गांवों में भी इस दुर्घटना के गम में जन्माष्टमी पर झांकियां नहीं निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed