हापुड़: सड़क हादसे में कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक दरोगा और महिला कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गए।
दरअसल धौरहरा कोतवाली के दरोगा रविवार सुबह टीम के साथ अपहरणकर्ता को पकड़ कर दिल्ली की तरफ से लखीमपुर खीरी जा रहे थे । तड़के चार बजे के करीब सिंभावली थाना के सामने दूसरी गाड़ी से भिड़ंत के बाद डिवाइडर से टकराकर उनकी बोलेरो पलट गई।
दुर्घटना में गाड़ी में सवार अपहरणकर्ता, कांस्टेबल सचिन और बोलेरो ड्राइवर मेराज अली की मौके पर ही मौत हो गई।
जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के NH-9पर 2गाड़ियों की भिड़ंत में 3लोगों की मौत हो गई।पुलिस अपहृत युवती की बरामदगी कर लौट रही थी और हादसे का शिकार हो गई।हादसे में एक पुलिसकर्मी, ड्राइवर व अपहरणकर्ता की मौत हो गई।युवती समेत 6लोग घायल। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/5m5bGHSRSq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2020