फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people including a girl died in a road accident while returning from a fair in Punhana

सड़क पर तड़पते रहे तीनों: डेढ किलोमीटर दूर पुलिस को पहुंचने में लगे एक घंटे, दो भाइयों समेत बच्ची की मौत

Sun, 13 Oct 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (मेवात)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (मेवात) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Oct 2024 10:17 PM IST
सार

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Three people including a girl died in a road accident while returning from a fair in Punhana
पुन्हाना में सड़क हादसे में तीन की मौत ( फोटो में एक घायल बच्ची) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित पांच वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हरियाणा के पुन्हाना स्थित नैवाना गांव निवासी सन्नी पुत्र बाबूलाल अपनी बेटी रिया व प्रिया और सगे भाई राहुल के साथ दशहरा का मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय पटपटवास गांव के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही सन्नी (30) और रिया (5) की मौत हो गई। भाई राहुल ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, आठ वर्षीय प्रिया का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक तड़पते रहे घायल
रविवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुन्हाना सिटी चौकी से डेढ किलोमीटर दूर हुए हादसे तक पहुंचने में पुलिस को एक घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में सन्नी और उसकी बेटी रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल और प्रिया खून से लथपथ सड़क पर एक घंटे तक तड़पते रहे। अगर समय पर राहुल को चिकित्सीय सुविधा मिल जाती तो शायद राहुल बच सकता था। हादसे के करीब एक घंटे बाद इआरवी की गाड़ी मौके पर पंहुची। उन्होंने प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम कर राहुल और प्रिया को अस्पताल पहुंचाया। राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

परचून की छोटी दुकान से होता है पूरे परिवार का पालन पोषण
चार भाईयों में सबसे बड़ा सन्नी था। वह गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। इससे ही पूरे परिवार का पालन पोषण होता था। मृतक राहुल पैरों से दिव्यांग था। वह मेहनत मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाईयों के कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। पुन्हाना-जमालगड रोड सहित पुन्हाना- लुहिंगा कलां रोड पर ओवरलोड वाहन बिना किसी भय के दौड़ते हैं। ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन सख्त नहीं है। नतीजन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed