फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people died in different road accidents in Delhi

दिल्ली में अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, डीयू की छात्रा गंभीर रूप से घायल

Tue, 19 Nov 2019 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three people died in different road accidents in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तरी दिल्ली में अलग अलग जगहों पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक छात्रा स्कूटी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मजनूं का टीला की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी है। घायल शख्स को पीसीआर वैन ट्रामा सेंटर पहुंचा चुकी थी। 
विज्ञापन


अस्पताल जाने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक की शिनाख्त करावल नगर निवासी जितेंद्र (40) के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला जितेंद्र अपना टैंपो चलाता था। घटना के समय वह बाइक से घर जा रहा था। आशंका है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना वजीराबाद के पुराने पुल पर हुई। रविवार तड़के सवा तीन बजे एक टैंपो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद विजय नगर निवासी जोगिंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टैंपो चालक की तलाश कर रही है। 

तीसरी घटना तिमारपुर इलाके की है। रविवार तड़के पुलिस को फतेह सिंह मार्ग पर एक स्कूटी और बाइक के टकराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्कूटी और बाइक चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्कूटी चालक पहाड़गंज वाल्मीकि बस्ती निवासी जगमोहन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल की पहचान तिमारपुर निवासी दीन मोहम्मद (22) के रूप में हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 


वहीं एक अन्य मामले में मौरिस नगर इलाके में स्कूटी ने डीयू छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान सुपौल निवासी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वह आदर्श नगर में किराए पर रहती है और सोमवार को घटना के समय डीयू की लाइब्रेरी से वापस घर जा रही थी। पुलिस स्कूटी चालक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed