फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people died in bus and car collision at Hapur of uttar pradesh

यूपी: हापुड़ में तेज रफ्तार कार बस से भिड़ी, तीन दोस्तों की मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 29 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three people died in bus and car collision at Hapur of uttar pradesh
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में बस से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रे न की मदद से शवों को कार से निकाला गया। हादसे में बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि कार गढ़ से गाजियाबाद की ओर और बस गाजियाबाद से गढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी ओर बस से टकरा गई। कार ने पलटी भी खाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार युवकों के पास से तीन मोबाइल मिले, लेकिन लॉक होने से मृतकों बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
 

थोड़ी देर बाद एक मोबाइल पर महिला की कॉल आई तो उसने बताया कि उक्त फोन उसके पति संदीप का है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरियाणा के जिला गुरुग्राम के गांव बादशाहपुर के संदीप, मोनू और गोलू के रूप में हुई है। 

इनकी उम्र करीब 25-30 साल के आसपास है। डग्गामार बस अमरोहा के बजाहत हुसैन की है। देर रात तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed