फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people arrested in shooting case Aman Vihar area

दिल्ली में दूसरा गोलीकांड: वर्चस्व के लिए की इलाके में गोलीबारी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात; तीन को दबोचा

Sat, 06 May 2023 06:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 May 2023 06:22 PM IST
सार

दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक युवक को गोली मारने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के ऊपर हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Three people arrested in shooting case Aman Vihar area
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमन विहार इलाके में एक युवक को गोली मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश हत्या के कई मामले में शामिल रहे हैं। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर थे और इलाके में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की थी। इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। वहीं इससे पहले कालकाजी इलाके में एक फ्लैट में हुक्का बार में फायरिंग हुई थी। एक शख्स को गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने किया हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रेम नगर निवासी अमित मान, योगेश फोगाट और मंगोलपुर गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। 5 मई को पुलिस को अमन विहार इलाके में एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल किरारी निवासी विक्की को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर इलाके में हुई गोलीबारी
घटनास्थल की जांच करने के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके जरिए थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने तीन बदमाशों की पहचान की। तकनीकी जांच में बदमाशों का लोकेशन मादीपुर इलाके में आ रहा था। उसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अमित मान पर पहले से हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह जेल से जमानत पर बाहर है। अमित का पीड़ित से पहले से विवाद चल रहा था। इलाके में वर्चस्व को लेकर आरोपी ने उसको गोली मारी है।

विज्ञापन

तीनों आरोपियों पर हैं कई मुकदमें दर्ज
अमित मान फाइनेंसर का काम करता है। वह अपराधी है और उसपर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं योगेश फोगाट एक कॉल सेंटर में कर्मचारी है। वह अमित मान की जीवन शैली से प्रभावित होकर उसके गिरोह में शामिल हो गया। रोहित बाउंसर है और उस पर पहले से आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के छह मामले दर्ज हैं। वह पिछले मामलों में जमानत पर है और आपराधिक मामलों में अमित का साथी है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed