{"_id":"5d2207ae8ebc3e6ce97e9a84","slug":"three-murder-with-in-thirty-six-hours-in-hapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे में तीन हत्याओं से थर्राया धौलाना, दो दिन पहले दूसरी बार इंस्पेक्टर ने संभाला है चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे में तीन हत्याओं से थर्राया धौलाना, दो दिन पहले दूसरी बार इंस्पेक्टर ने संभाला है चार्ज
Sun, 07 Jul 2019 08:27 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के कमरुद्दीन नगर में किसान सुभाष फौजी की हत्या में उलझी पुलिस सुलझी भी नहीं थी कि धौलाना पिलखुवा मार्ग स्थित नूरपुर राजवाहे के पटरी से सटे एक खेत के पास दो बाईकों पर सवार चार बदमाशों ने एक महिला को गोलियों से भून डाला। गोलियों की आवाज सुन घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर काम कर रहे किसानों ने देखा कि दो बाइकों पर सवार चार युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना शाम करीब पांच बजे निर्माणाधीन तहसील से चंद कदमों की दूरी पर धौलाना पिलखुवा मार्ग स्थित नूरपुर राजवाहे की पटरी के पास की है। बताया कि धौलाना निवासी एक किसान के खेत के पास पेड़ की नीचे चार युवक एक महिला के साथ बैठे थे। कुछ देर बाद अचानक घटनास्थल से चंद दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे किसानों को जंगल में गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
जैसे किसान पेड़ की ओर चले तो दो बाइकों पर सवार चार युवक उनके वहां पहुंचने से पहले भागते दिखे। मौके पर जुटे लोगों की भीड़ ने देखा कि एक महिला खून से लथपथ खेत के डोले पर मृत अवस्था में पड़ी है। महिला की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन