{"_id":"5adf1f294f1c1b65098b618b","slug":"three-men-gang-raped-a-girl-one-was-a-constable-in-ghaizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, एक ने पहन रखी थी पुलिस की वर्दी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, एक ने पहन रखी थी पुलिस की वर्दी..
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rape in India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तीन लोगों ने एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। उन तीन लोगों में एक सिपाही भी मौजूद था। बता दें कि घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम की है। एक महिला को प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि महिला के बयान के आधार पर कहा जा रहा है कि तीन में से एक पुलिसकर्मी था। वारदात के वक्त उसने वर्दी पहनी हुई थी। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पुलिसकर्मी अब भी फरार है।
विज्ञापन
एसएसपी ने जानकारी दी है कि सिपाही अनिल यादव वारदात को अंजाम देने के बाद फरार है। जल्द ही वो पुलिस की गिरफ्त में होगा।