फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three married sisters expelled from home for dowry

एक ही गर में ब्याही तीन बहनों को पीटकर घर से निकाला

Wed, 21 Oct 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 21 Oct 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
three married sisters expelled from home for dowry

दहेज के लोभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पुरी न होने पर एक ही परिवार की तीन विवाहिता सगी बहनों को मार पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता के ब्यान पर तीनों विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


खंड के गांव रंगाला निवासी फतेह सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसने अपनी लड़की सुनीता, सुमन व रिंकू की शादी वर्ष 2008 में गांव हमीरपुर जिला अलवर राजस्थान निवासी कृष्ण कुमार, राजेन्द्र व जितेन्द्र पुत्र रामजीलाल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी।
विज्ञापन


उसने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन सुसराल वाले उस दान दहेज से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही विवाहिताओं को ताने आदि कसने लगे तथा और दान दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विवाहिताओं के पिता ओर दान दहेज देने में असमर्थता जाहिर की तो दहेज लोभी ससुराल वालों ने तीनों विवाहिता को शारीरिक व मानसिक यातना देते हुए मार पिटकर घर से निकाल दिया।


पुलिस ने विवाहिता के पिता फतेह सिंह के ब्यान पर विवाहिताओं के पति कृष्ण कुमार, राजेन्द्र व जितेन्द्र, ससुर रामजी लाल व सास कमला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed