{"_id":"5d260ccb8ebc3e6d206dd6a8","slug":"three-man-died-in-a-train-accident-in-vasundhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे लाइन पर बैठकर पी रहे थे बीड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे लाइन पर बैठकर पी रहे थे बीड़ी
Wed, 10 Jul 2019 09:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसुंधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसुंधरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा सेक्टर-2 ए में बुधवार दोपहर घुड़चढ़ी में बैंड बजाने आए तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक ट्रेन की पटरी पर बैठकर बीड़ी पी रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि एक युवक के कान में ईयरफोन लीड लगी मिली है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
सेक्टर-2 ए में रेलवे लाइन के किनारे लल्लन यादव परिवार के साथ रहते हैं। वह घर के सामने दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके बेटे अरविंद की शादी थी। परिवार के सभी लोग बारात की तैयारी कर रहे थे। बारात दिल्ली के उत्तमनगर जा रही थी। उन्होंने घुड़चढ़ी और बारात के लिए प्रह्लादगढ़ी का शिवा ब्रॉस बैंड बुक किया था। शिवा बैंड मालिक ने खोड़ा के राकेश बैंड के मालिक राकेश को कार्यक्रम पूरा करने का जिम्मा सौंपा था। राकेश ने खोड़ा निवासी रोहित, मनीष और मनीष के दोस्त समेत अन्य लोगों को बैंड बजाने के उनके घर भेजा थे। दोपहर करीब एक बजे घुड़चढ़ी होने के बाद तीनों रोहित, मनीष और उसका साथी बीड़ी पीने के लिए ट्रेन की पटरी पर जाकर बैठ गए। एक युवक ने कान में ईयरफोन की लीड लगा रखी थी। जबकि दोनों साथी उसके पास ही बैठकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद से दिल्ली की ओर तेजी से आ रही ट्रेन की चपेट में तीनों दोस्त आ गए। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच की है।
विज्ञापन
फोटोग्राफर ने आवाज मारकर हटाने की कोशिश की
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हादसे को लल्लन के घर शादी के फोटो खींचने आए एक फोटोग्राफर ने हादसा होते देखा था। उसने बताया कि ट्रेन ने युवकों के नजदीक आकर होर्न बजाया था। जिसे सुनकर युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। एक साथ तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसएचओ का कहना
एसएचओ इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक के कान में फोन की लीड लगी मिली। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है। सूचना के बाद राकेश बैंड का मालिक राकेश भी मौके पर पहुंच गया। जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। राकेश ने बताया कि रोहित उनके पास बचपन से रहता था। जबकि मनीष और उसके दोस्त के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।