फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three lady caught for theft in marriage and near atm

दिल्ली: दूसरे राज्यों से आकर शादियों में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 06:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 12 Oct 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
three lady caught for theft in marriage and near atm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड ने चोरी करने वाली राजगढ़, मध्य प्रदेश की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये मध्य प्रदेश से आकर यहां शादी समारोहोँ व एटीएम के पास वारदात करती थीं। इनसे 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी डॉ. अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, हौजखास में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी ने 3 अक्तूबर को हौजखास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एटीएम से पैसे निकालते समय किसी ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज देखी तो दो महिलाएं बुजुर्ग के पास खड़ी दिखीं। 
विज्ञापन


नारकोटिक्स स्क्वाड प्रभारी गिरीश कुमार सिंह की टीम ने सेक्टर-4, पुष्प विहार से 9 अक्तूबर को रानी, पूजा और कविता को उस समय पकड़ा, जब वे वारदात करने जा रही थीं। रानी कोतवाली इलाके से भगोड़ा घोषित है। उसके खिलाफ करोल बाग व तिलक नगर के चोरी के दो मामले दर्ज हैं। कविता के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। इनके निशाने पर महिलाएं व बुजुर्ग रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed