{"_id":"5e88fcba8ebc3e76ac0a9ebe","slug":"three-indian-air-force-personnel-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना के तीन कर्मी क्वारंटीन में, एक ने किया था निजामुद्दीन का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना के तीन कर्मी क्वारंटीन में, एक ने किया था निजामुद्दीन का दौरा
Sun, 05 Apr 2020 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Ministry of Defence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन जवानों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन में भेज दिया गया है क्योंकि उनमें से एक ने उस समय निजामुद्दीन क्षेत्र का दौरा किया था, जब पिछले महीने तब्लीगी जमात का कार्यक्रम वहां चल रहा था। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मार्च के मध्य में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिनमें बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि यह जवान उसी समय के आसपास निजामुद्दीन इलाके में गया था, जब वहां जमात का कार्यक्रम चल रहा था। भारतीय वायु सेना इसकी जांच कर रही है कि वह जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था या नहीं।प्रवक्ता ने बताया कि वह वायु सेना के दो अन्य कर्मियों के संपर्क में आया है। उनमें से किसी को अभी लक्षण नहीं हैं। तीनों अभी क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन