फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three including BJP leader s grandfather shot in dispute over Khadanja in Greater Noida

ग्रेनो में खूनी विवाद: खड़ंजे के विवाद में BJP नेता के दादा समेत तीन को गोली मारी, 49 पर केस, भारी फोर्स तैनात

Sun, 07 Jul 2024 04:41 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भोयरा गांव की घटना है। 19 नामजद व 30 अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Three including BJP leader s grandfather shot in dispute over Khadanja in Greater Noida
विवाद में तीन को गोली मारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भोयरा गांव में रविवार सुबह खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष के दादा और चचेरे भाई के साथ एक महिला को गोली लगी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हैं। पुलिस ने 19 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।

विज्ञापन

भाजपा के रबूपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि गांव में सुनील और भीष्म पाल सिंह के बीच खड़ंजे को लेकर विवाद चल रहा है। सुनील ने घर के सामने खड़ंजे का कुछ हिस्सा रहने की शिकायत की। आरोप है कि उसके बाद उनको फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। जिसके बाद वो परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। शिकायत देने के बाद वापस घर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तभी आरोपी पक्ष ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक पथराव किया। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने गोली लगने से सुनील के दादा राम सिंह (70 वर्ष), चचेरा भाई दीपांशु (14 वर्ष) और एक महिला आशा (30 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर आरोपी पक्ष के  सौरव, गौरव, भीष्मपाल, ललित, नागेंद्र, राजपाल, सोनू, रिंकू समेत 19 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed