फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three IItaians of Delhi develop a site to earn money

इनसे जुड़िए और घर बैठे जानिए पैसे कमाने के तरीके

Sat, 27 Dec 2014 06:02 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
Three IItaians of Delhi develop a site to earn money

माउस की एक क्लिक से कहीं से भी कुछ भी प्राप्त करने के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन एक क्लिक पर पूरा पार्लर।

विज्ञापन


ऐसा विचार दिमाग में नहीं आया होगा लेकिन ऐसे ही एक आइडिया से आईआईटी दिल्ली के तीन छात्रों ने अपना बिजनेस तैयार कर लिया है। इस बिजनेस से वह लोगों को भी घर बैठे कुछ घंटों में अच्छे पैसे कमाने का रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

दिल्ली से शुरू हुए इस बिजनेस की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज तीन माह में ही इनकी पहुंच दिल्ली एनसीआर तक हो गई है।

आईआईटी दिल्ली से एमबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों ने गैट माई लुक डॉट कॉम वेबसाइट तैयार की है। इस वेबसाइट की खास बात यह है कि इसके माध्यम से सजने-संवरने के शौकीनों को पार्लर जाने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

घर में पाइए पार्लर जैसी सुविधाएं

Three IItaians of Delhi develop a site to earn money

आपको पॉर्लर जैसी सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध होंगी। वेबसाइट को तैयार करने वाले तीन छात्रों में से एक करनाल हरियाणा के रहने वाले नितिन बजाज ने बताया कि उन्होंने व उनकी साथी श्रेया रातरा ने फरीदाबाद की वाईएमसीए से बीटेक की पढ़ाई की है।

नितिन ने जहां मैकेनिकल में बीटेक किया है वहीं श्रेया ने इलेक्ट्रिॉनिक्स में बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2013 में आईआईटी दिल्ली में एमबीए फुल टाइम कोर्स में दाखिला लिया।

श्रेया रातरा फरीदाबाद की रहने वाली हैं जबकि उनका एक अन्य साथी सौरभ गोयल भटिंडा का रहने वाला है। सौरभ ने वहीं से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है।

ऐसे आया आइडिया

Three IItaians of Delhi develop a site to earn money

एमबीए छात्र नितिन ने बताया कि तीनों के ही दिमाग में था कि कुछ अलग करना है। बीते दिसंबर से कुछ हट के आइडिया पर काम शुरु कर दिया था। पहले ऑनलाइन ग्रोसरी सेवाएं देने के बारे में सोचा लेकिन उसमें पैसा ज्यादा लग रहा था।

कई दूसरे आइडिया आए लेकिन अचानक ऑनलाइन ब्यूटी सर्विस देने के आइडिया पर रिसर्च शुरु किया। रिसर्च किया तो लगा जब अन्य सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती हैं तो यह ब्यूटी सर्विसेज क्यों नहीं।

वैसे भी देश से लेकर विदेश तक हर युवती व महिला में सजने संवरने का क्रेज रहता है। वह कहते हैं कि हमारे एल्युमिनी स्नैपडील शुरु करने वाले हैं। लिहाजा इस आइडिया पर काम करने के लिए उनसे काफी प्रेरणा मिली।

विज्ञापन

पढ़ाई के लोगों को दे रहे काम

Three IItaians of Delhi develop a site to earn money

तीस सिंतबर को इस वेबसाइट को लांच किया। जिसके जरिए हौजखास व साकेत एरिया में सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। लेकिन अब फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा जैसे शहरों में भी सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं।

नितिन ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ इसके लिए समय निकाल कर काम करते हैं। आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को इस बात के लिए प्रमोट किया जाता है कि वह अपना कुछ वेंचर लांच करे। लिहाजा आईआईटी से भी काफी सपोर्ट मिला।

वह बताते हैं कि उनसे जुड़ कर कई महिलाएं फैशिलय, हेयर कट, हेयर वॉश व अन्य सुविधाएं घर पर देकर कुछ घंटों में ही प्रतिदिन हजार रुपये तक कमा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed