फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three friends who went to take bath in Yamuna in Alipur drowned in deep water

Delhi: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो हुए लापता; एनडीआरएफ-बोट क्लब तलाश में जुटी

Mon, 15 Jul 2024 08:12 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 08:12 AM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर में एक हादसा सामने आया। जहां यमुना में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पाने में डूबने लगे। हादसे में दो लापता हो गए हैं।

विज्ञापन
Three friends who went to take bath in Yamuna in Alipur drowned in deep water
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर में स्थित झंगोला घाट पर रविवार सुबह यमुना में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद मंदिर के पुजारियों ने रस्सी की मदद से एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ व बोट क्लब के गोताखोर दोनों युवकों को तलाश कर रहे हैं। तीनों युवकों की पहचान राकेश कुमार, रोशन कुमार और राजीव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

तीनों स्वरूप नगर इलाके में रहते हैं और अलीपुर में फूलों का कारोबार करते हैं। रविवार सुबह तीनों यमुना किनारे खेतों से फूलों को तोड़ने आए थे। फूल तोड़ने के बाद तीनों नहाने के लिए यमुना नदी में चले गए। नहाने के दौरान तीनों गहने पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर शराबा होने पर वहां मंदिर के पुजारी राजकुमार आ गए। उन्होंने अन्य पुजारियों को बुलाकर रस्सी की मदद से युवकों को बचाने की कोशिश करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने रोशन के पास रस्सी फेंकी, वह इसे पकड़ कर नदी से बाहर आ गया। जबकि अन्य दो युवक बाहर नहीं निकल पाए। घटना की जानकारी तुरंत अलीपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी जानकारी एनडीआरएफ और वोट क्लब के गोताखोरों को दी। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक लापता हुए युवकों राकेश और राजीव का कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन

परिजनों को बेटों के सकुशल मिलने की आस  
घटना की जानकारी मिलने के बाद ही तीनों युवकों के परिवार वाले यमुना घाट पर पहुंच गए। लापता राकेश और राजीव के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें अब भी आस है कि उनके बच्चे सकुशल मिल जाऐंगे। राकेश के पिता पिंटू ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ यहां आ गया था। उन्हें सुबह दस बजे अपने बेटे के यमुना में डूबने की जानकारी मिली। देर शाम तक उनके बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं राजीव के पिता रामकुमार ने बताया कि उनका बेटा यमुना किनारे फूलों की खेती करता है। वह रोज खेतों से फूल तोड़ने के लिए आता था। रविवार को भी वह फूल तोड़ने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed