फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three friends fight while drinking alcohol and a youth was burnt in Delhi s Kanjhawala area

दोस्त बना जल्लाद: शराब पीने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का फोड़ा सिर, बीच-बचाव करने पर तीसरे को पेट्रोल डालकर फूंका

Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
सार

दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान दोस्तों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का बोतल मारकर सिर फोड़ा दिया। बीच-बचाव करने पर उसने तीसरे दोस्त पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
three friends fight while drinking alcohol and a youth was burnt in Delhi s Kanjhawala area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने एक दोस्त के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। वहीं दूसरे के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार वाले आग बुझाकर युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


झुलसे युवक की पहचान समीर जबकि दूसरे घायल की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों परिवार के साथ कंझावला के महावीर विहार में रहते हैं। समीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 जून की रात उसके पास उसका दोस्त संदीपआया। उसके पास शराब की बोतल थी। संदीप ने उससे ठंडा पानी देने के लिए कहा। परिजन के घर में होने की वजह से समीर ने पानी देने से मना कर दिया। इसके बाद संदीप वहां से चला गया।

विज्ञापन

समीर ने बताया कि संदीप रात एक बजे फिर से उसके घर आया और बात करने के बहाने उसे बुलाकर ले गया। दोनों घर से कुछ दूरी पर बैठ गए। संदीप शराब पीने लगा। इस दौरान उनका एक और दोस्त गौरव वहां पहुंच गया। गौरव भी शराब लेकर आया था। दोनों वहां शराब पीने लगे। समीर को भी पीने की इच्छा हुई और उसने संदीप की बोतल से शराब लेकर पी गया। यह देखकर संदीप गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने कहा कि उसे पानी नहीं दिया और उसकी शराब पी ली। गौरव ने उसे गाली देने से मना किया। आरोपी ने गुस्से में आकर गौरव के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।

समीर के बीच-बचाव करने पर संदीप उसे धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद संदीप फिर वापस आया और समीर के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया। जब तक समीर कुछ समझ पाता उसने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दी। कपड़े में आग लगते ही समीर चिल्लाते हुए घर की ओर भागा और बाहर रखे पानी में सिर डाल दिया लेकिन कपड़ों में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले और आग बुझाई। परिवार वाले समीर और गौरव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से समीर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और समीर के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संदीप को पुलिस ने 20 जून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed