फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three fake policemen arrested for extorting money through honey trap in Delhi

Crime: मां की बीमारी के बहाने लड़की ने डॉक्टर घर बुलाया... पहले कराया नाश्ता फिर खोलने लगी बटन; पढ़ें ये मामला

Wed, 25 Dec 2024 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

लड़की ने डॉक्टर को अपने घर बुलाया और कहा कि उसकी मां बीमार है। डॉक्टर लड़की के पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पते पर चले गए। वहां उसने डॉक्टर को नाश्ता कराया। इसके बाद लड़की ने अपना असला रंग दिखाया।

विज्ञापन
Three fake policemen arrested for extorting money through honey trap in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को फर्जी पुलिसकर्मियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। ये गिरोह बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में हनी ट्रैप लगाकर लोगों से जबरन पैसे ऐंठते थे। आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस के तीन फर्जी पहचान पत्र और दिल्ली पुलिस के हवलदार की वर्दी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप तुशीर के नेतृत्व में एसआई सतेंद्र दहिया, योगेश दहिया, परवीर सिंह व एएसआई संजीव मलिक की टीम ने तिलक नगर निवासी नीरज त्यागी उर्फ धीरज उर्फ धीरू (42), कराला, दिल्ली निवासी आशीष माथुर (31) और खरखौदा, हरियाणा निवासी दीपक उर्फ साजन (30) को बुध विहार नाला, मेन कंझावला रोड के पास से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया, जहां उन्होंने हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। नीरज और दीपक द्वारका जिले के बिंदापुर में हनी ट्रैप मामले में वांछित थे।

विज्ञापन

ऐसे ऐंठ रहे थे पैसे-
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगस्त 2024 में 60 वर्षीय डॉक्टर से एक अज्ञात लड़की ने फोन पर संपर्क किया। लड़की ने डॉक्टर से कुछ बातचीत की और कुछ दिनों बाद लड़की ने डॉक्टर को अपने घर बुलाया और कहा कि उसकी मां बीमार है। डॉक्टर लड़की के पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पते पर चले गए। वहां उसने डॉक्टर को नाश्ता कराया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि लड़की ने डॉक्टर की शर्ट के बटन खोले और पुलिस की वर्दी में दो लोगों सहित चार लोग कमरे में घुस गए। लड़की भाग गई और चारों लोगों ने डॉक्टर को पकड़ लिया और आपराधिक मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देकर उससे कथित तौर पर नौ लाख रुपये वसूल लिए। शिकायतकर्ता ने बिंदापुर की स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। नीरज और दीपक तभी से फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed