फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three days heavy rain seven caves in delhi roads fail in test

तीन दिन की बारिश में ही फेल हुईं दिल्ली की सड़कें, सात प्रमुख जगहों से धंसी

Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Three days heavy rain seven caves in  delhi roads fail in test
भाजपा के पुराने मुख्यालय के सामने अशोका रोड पर बारिश के बाद रोड का हुआ ये हाल - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ तीन दिनों की भारी बारिश ने दिल्ली की सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। इन तीन दिनों में ही शहर की सात प्रमुख सड़कें ऐसी धंसी हैं कि ट्रैफिक की परेशानी बढ़ गई है और सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण और केंद्रीय दिल्ली के अशोका रोड और महिपालपुर बाईपास पर सड़कें धंसने के एक दिन बाद एनएच-98 का भी एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही राजौरी गार्डन की सर्विस लेन के पास का हिस्सा भी गुरुवार को धंस गया।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले महिलापुर रोड के दो हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने से दोनों तरफ के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोई कमेंट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद घंटों की बारिश से बुधवार एक बार फिर दिल्ली की रफ्तार थम गई। जलभराव और रूट डायवर्जन व सड़क धंसने से लगे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। रिंग रोड स्थित डब्लूएचओ बिल्डिंग के पास जलभराव के कारण भैरो मार्ग से आईपी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।

वहीं, भाजपा के पुराने दफ्तर के सामने अशोक रोड व महिपालपुर में सड़क धसने से रूट डायवर्ट किया गया। पानी भरने से मिंटो ब्रिज को भी कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। दिन भर में हुई 67.6 मिमी बारिश से पूरी दिल्ली में 53 जगहों पर जलभराव हुआ। वहीं, 35 जगहों से पेड़ व टहनियां गिरने की सूचना मिली। इसके अलावा एक जगह पर दीवार भी गिरी है।

अशोका रोड पर बने गड्ढे
तेज बारिश से वीवीआईपी इलाके के अशोका रोड पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। भाजपा के पुराने कार्यालय के सामने की भी रोड धंसने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया।  एहतियातन रास्ते पर बैरिकेड लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। उधर, महिपालपुर बाइपास पर भी सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed