फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three criminals arrested in robbery case

Delhi NCR News: लूटपाट मामले में तीन बदमाश धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजपार्क इलाके में लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उसकी पहचान सुल्तानपुरी निवासी गौरव और ध्रुव के रूप में हुई है। एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। उसके कब्जे से लूटा हुआ पर्स बरामद हुआ है, जिसमें तीन हजार रुपये थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहते हैं। सुबह 5.30 बजे वह अपनी बेटी को बस स्टॉप पर छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और पर्स लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed