फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three complaints were received at the grievance redressal camp; officials were instructed to ensure their immediate resolution.

Delhi NCR News: समाधान शिविर में तीन शिकायतें पहुंची, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।शिविर में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), एक पुलिस विभाग और एक बिजली विभाग से संबंधित था। जिला नगर आयुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, डीएफएससी सीमा शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, डीटीपी बिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता योगेश शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article