{"_id":"663f7b1a4a10ebf9960d1a6d","slug":"three-brothers-drowned-while-taking-bath-in-ganga-in-bulandshahr-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: गंगा स्नान करने के दौरान तीन भाई डूबे, पीएसी के जवानों ने दो बचा लिया; एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: गंगा स्नान करने के दौरान तीन भाई डूबे, पीएसी के जवानों ने दो बचा लिया; एक लापता
Sat, 11 May 2024 07:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 11 May 2024 07:35 PM IST
सार
अनूपशहर कस्बे के मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक पानी के तेज बहाव के चलते डूबने लगे। मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने दो युवकों को बचा लिया। वहीं, एक युवक लहरों में डूब गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर कस्बे के मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए तीन चचेरे व तहेरे भाई गहराई में जाने से डूबने लगे। जिनमें से दो युवकों बंटी व लक्खी को मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने बचा लिया। जबकि तीसरा हैप्पी अभी भी लापता है। जिसकी तलाशी में पीएसी के जवान व स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा निवासी हैप्पी अपने तहेरे भाई बंटी व लक्खी के साथ शनिवार को अनूपशहर के मस्तरामघाट पर गंगास्नान के लिए आए हुए थे। गंगास्नान के दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। तीनों युवकों को गंगा में डूबता देख मौके पर मौजूद पीएसी के जवान मोहित, सुमित, भूपेंद्र व आदित्य और अन्य स्थानीय गोताखोर तीनों को बचाने के लिए जुट गए।
विज्ञापन
बंटी व लक्खी को तो बचा लिया, लेकिन, हैप्पी लहरों में विलीन हो गया। युवकों को गंगा में डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू कराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मस्तरामघाट पर पहुंच गए। तीनों ने इस साल ही इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डूबने का हादसा संज्ञान में हैं। पीएसी के जवान व स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन